Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस्पात कारखाने के बॉयलर में विस्फोट, 22 से अधिक श्रमिक घायल

Explosion

Explosion

मुंबई। महाराष्ट्र के जालना शहर के एमआईडीसी इलाके में शनिवार को एक इस्पात कारखाने में बॉयलर विस्फोट (Explosion)  में 22 से अधिक श्रमिक घायल हो गए। 3 श्रमिकों की हालत गंभीर है। स्टील मिल में दोपहर के समय विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि तीन श्रमिकों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गज केसरी स्टील मिल में दोपहर के समय विस्फोट (Explosion) हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया।

तीन श्रमिकों को गंभीर हालत में छत्रपति संभाजीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संयंत्र में कबाड़ से स्टील की छड़ों का निर्माण होता है।

अब फर्रूखाबाद में ट्रेन को पलटने की साजिश, इंजन में फंसा लकड़ी का बोटा

उन्होंने बताया कि पुलिस घायल श्रमिकों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version