Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोग घायल

फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह एक मकान में पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट हो गया। जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करके घटना की जांच शुरू कर दी।

हथगाम थाना क्षेत्र की चौकी छिवलहा कस्बा स्थित नवाबगंज रोड पर स्थित आलेहसन पुत्र अहमद हसन के घर में आज सुबह पटाखा बनाते समय आग लग गयी। जिसमें छिवलहा कस्बा निवासी गुलसन बानो (32) पत्नी जावेद, कनिजा बेगम (65) पत्नी आलेहसन, अहमद हसन पुत्र आलेहसन, गौसपुर छिवलहा निवासी नगीना उम्र (55) पत्नी मुन्ना गम्भीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम प्रधान ने बताया कि पटाखें बनाने का काम काफी समय से चल रहा है। आलेहसन पटाखा का लाइसेंस धारक है। आज सुबह पांच महिलाएं व एक पुरुष पटाखे बना रहे थे।

अचानक तेज का धमाका हुआ और सारे मकान में धुआं-धुआं सा छा गया। चारों तरफ तेज धमाका व धुआं फैलते ही लोग दहशत में आ गये।

विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता, स्वतंत्रदेव ने किया स्वागत

चौकी इंचार्ज विद्या प्रसाद सिंह ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में छह लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेष तीन मामूली रूप से घायलों का उपचार के बाद अस्पताल छुट्टी दे दी गयी है। फैक्ट्री संचालक आलेहसन पटाखा बनाने का लाईसेंस ले रखा है। घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कानूनी कार्रवाई की जायेगी है।

Exit mobile version