Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ धमाका, 30 लोगों की मौत

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक मस्जिद (Mosque) में आत्मघाती हमला (Explosion) हुआ है। इसमें 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 50 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, यह धमाका (Explosion) पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह धमाका Kocha Risaldar इलाके की किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद मस्जिद में हुआ। धमाके की जानकारी के बाद वहां बचाव दल पहुंचा और घायल लोगों को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बचाव दल के साथ आसपास के लोगों ने भी घायलों की मदद की। घायल 50 लोगों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पेशावर : मस्जिद में बम धमाका, 70 घायल, 19 बच्चों की हालत गंभीर

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है। वहां छानबीन जारी है।

पेशावर की मस्जिद में हुए ब्लास्ट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान भी आ गया है। उन्होंने इस हमले की निंदा की है। पेशावर के सीएम महमूद खान ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने पेशावर के IGP से इसपर डिटेल रिपोर्ट मांगी है।

 

Exit mobile version