• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RSS मुख्यालय के पास मिला विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक- डेटोनेटर मिलने से मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
07/04/2026
in राष्ट्रीय, क्राइम, महाराष्ट्र
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसके बाद शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं फोरेंसिक टीम भी छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि इलाके में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक नागपुर के सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। मेट्रो स्टेशन के पास एक घर के छोटे गार्डन में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं।

मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह घर के मालिक की नजर इस बैग में रखी जिलेटिन स्टिक पर पड़ी, जिसके बाद उसने बिना देर के लिए फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी ली और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोटक पिछले एक से डेढ़ महीने से यहां रखे होने की आशंका है।शुरुआती जांच में इनका कनेक्शन हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुई विस्फोटक कंपनी हादसे से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। इलाके में करीब 200 मीटर पर जामा मस्जिद, 500 मीटर पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर और डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय स्थित है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गार्डन में विस्फोटक किसने रखा, इसके पीछे क्या मंशा थी और इनका इस्तेमाल कहां होना था इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

Tags: #rssnagpur news
Previous Post

बच्चों के लिए बनाए ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी, खाकर हो जाएंगे फैन

Next Post

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

CM योगी का जाली लेटर और BJP टिकट की चाहत, कोर्ट ने जालसाज को ठहराया दोषी

07/04/2026
Main Slider

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

07/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : विष्णुदेव साय

06/04/2026
Savin Basnal
राष्ट्रीय

सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

06/04/2026
Next Post

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

यह भी पढ़ें

जो बाइडन Joe Biden

जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत का 270 का आंकड़ा पक्का, ट्रंप की विदाई तय

07/11/2020
Kidnap

36 घंटे बाद भी अपहृत आढ़ती का सुराग नहीं, परिजनों ने थाने में जमाया डेरा

01/01/2022

CM योगी की उपस्थिति में सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई विधान परिषद् की सदस्यता की शपथ

26/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version