• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाहेत्तर संबध बने पिता-पुत्र की हत्या की वजह, हत्यारे अरेस्ट

Writer D by Writer D
25/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में करीब चार माह पूर्व हुए पिता-पुत्र हत्या (Murder) मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

यहां पुलिस लाइन सभागार में संवाददाताओं को पुलिस अधीक्षक-नगर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आज बताया कि 20 नवंबर 2022 को थाना सीपरी बाजारा के गांव चंद्रा गोपालपुर में खेत पर सो रहे पिता-पुत्र पर प्राण घातक हमला किया गया था। इस हमले में पुत्र महेंद्र अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गयी थी। महेंद्र का पिता कांशीराम अहिरवार इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था। कांशीराम को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी थी

घटना के बाद परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। पुलिस की जांच में चारों आरोपी निर्दोष निकले जिसके बाद असली हत्यारे की तलाश में पुलिस जुट गयी।

कल देर रात एसपी सिटी और सीओ सिटी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्वालियर रोड हाईवे से संदिग्ध युवक हत्यारोपी राजकुमार अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजकुमार ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि महेंद्र अहिरवार और उसके पिता कांशीराम अहिरवार की हत्या उसने ही की थी। आरोपी ने कहा कि महेंद्र अहिरवार के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और इस कारण गांव में उसकी काफी बदनामी भी हो रही थी।

राजकुमार ने बताया कि उसने महेंद्र को इस बारे मे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इस तनाव से आजिज़ आकर उसने महेंद्र की हत्या की योजना बनायी, लेकिन जब वह रात में खेत पर महेंद्र की हत्या (Murder) करने गया तो उसका पिता कांशीराम भी वहां था इसलिए उसने दोनों की ही डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। राजकुमार की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया गया है। राजकुमार को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Jhansi news
Previous Post

WPL: यूपी वारियर्स को 72 रनों से रौंद कर मुबंई फाइनल में

Next Post

पूर्व मंत्री याकूब पर कसा शिकंजा, 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Fire breaks out in a double-decker bus
Main Slider

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर धूं-धूं कर जली डबल डेकर बस, बाल-बाल बचे 39 यात्री

26/10/2025
The Gomti Environment Women's Awareness Seminar concluded.
उत्तर प्रदेश

जूट सेवा केन्द्र पर हुई गोमती को निर्मल बनाने की चर्चा

26/10/2025
Akeel arrested in case of molesting Australian cricketer.
Main Slider

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से छेड़छाड़: पहले भी महिलाओं से की बदसलूकी, ‘लंगड़ाता’ दिखा अकील

26/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘अन्नदाता’ को मिला योगी सरकार का साथ

25/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा बोले– श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

25/10/2025
Next Post
Yakub Qureshi

पूर्व मंत्री याकूब पर कसा शिकंजा, 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

सुशांत केस Sushant case

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते: गणेश हिरवकर

17/08/2020
Spring Roll

बारिश का मजा दोगुना कर देगी ये चाइनीज रेसिपी, चाय के साथ उठाएँ लुत्फ

17/09/2024
reason of allergy

इन कारणों से भी हो सकती हैं एलर्जी की समस्या, पहचान के लिए जान लें लक्षण

18/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version