• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो मासूमों की निर्मम हत्या के बाद निकाली आंख, काटे कान

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, झारखंड, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा गांव में शुक्रवार की सुबह दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी। गांव के खलिहान के पास से दो बच्चों के शव मिले। दोनों बच्चों के एक-एक आंख निकाल लिये गये थे़ कान भी कटे थे। मृत बच्चे मर्शिला मरांडी (10) तथा बाबूलाल (8) भाई-बहन थे। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

घटना के संबंध में एसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि मृत बच्चों के चचेरा चाचा नेहरुलाल मरांडी उर्फ टुरका पर हत्या का आरोप है। वह अभी फरार है। वहीं टुरका के भाई गोमस्ता मरांडी, पिता प्रधान मरांडी व मां पूर्ति हांसदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम के नेतृत्व मेें एसआइटी गठित की गयी है।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीण महिलाओं ने खलिहान के पास शव को देखा। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। बच्ची का शव नग्न अवस्था में था। उससे कुछ दूरी पर बालक बाबूलाल का शव भी पड़ा था। उसका भी एक आंख निकला हुआ था। दोनों की हत्या गला दबा कर करने की बात पुलिस बता रही है।

मृत बच्चों के पिता प्रेम मरांडी ने बताया कि गुरुवार की शाम को गांव के ही मोहली टोला में भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता थी। वह भी लड़ाई देखने गये थे। टुरका भी वहीं गया था। लड़ाई देखने के बाद वह काम से कहीं और चले गये। इस बीच टुरका उसके घर पहुंचा।

प्रेम मरांडी और टुरका का घर आसपास ही है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। टुरका शाम करीब छह बजे उसके घर पहुंच कर मर्शिला और बाबूलाल को बताया कि तुम्हारे पिता शराब पीकर कहीं गिर गये हैं। चलो, उनको ढूंढ़ते हैं। इस बात पर दोनों बच्चों को वह अपने साथ लेकर चला गया। जब मैं घर पहुंचा, तो दोनों बच्चे घर में नहीं थे। बड़ी बेटी ने बताया कि दोनों बच्चे टुरका के साथ आपको ढूंढ़ने गये हैं। वह बता रहा था कि आप शराब के नशे में हैं। इसके बाद दोनों बच्चों को ढूंढ़ने का प्रयास किया, पर दोनों नहीं मिले।

बिकरू कांड: विकास दुबे का एक और मददगार गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

गुरुवार की रात करीब आठ बजे ग्राम प्रधान टुरका के घर पहुंचे। उस समय वह अपने घर में था। ग्राम प्रधान ने दोनों बच्चों के बारे में पूछा, तो उसने कुछ भी नहीं बताया। ग्राम प्रधान ने दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों को ढूंढ़ कर देने की बात टुरका से कही। सुबह जब गांव की महिलाएं उठी, तो खलिहान के पास दोनों का शव देखा।

मृत बच्चों के पिता प्रेम मरांडी के बयान पर अमड़ापाड़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मुख्य नामजद अभियुक्त नेहरुलाल मरांडी फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। एसआइटी का गठन किया गया है। बच्चों का आंख क्यों निकाला गया, कान क्यों काटी गयी, इसकी भी जांच होगी। बलात्कार का मामला नहीं लगता है। मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है।

एचपी जनार्दनन, एसपी, पाकुड़

Tags: crime newsJharkhand newsNational news
Previous Post

बिकरू कांड: विकास दुबे का एक और मददगार गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Next Post

मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
massive fire

मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत

यह भी पढ़ें

IAS Devidayal passed away

रिटायर्ड IAS देवीदयाल का निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

30/05/2021
The person could not recognize Anupam Kher, said in water full of chullu

अनुपम खेर को नहीं पहचान पाया शख्स, बोले चुल्लू भर पानी में…

24/06/2021
Chhena Rasgulla

ये डिश हर मिठाई को देते हैं तगड़ी टक्कर

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version