• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक को ख़ुदकुशी से रोकने के लिए आयरलैंड से Facebook अधिकारी का आया फोन, दिल्ली पुलिस की तत्परता से बची जान

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, Tech/Gadgets, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आयरलैंड में बैठे फेसबुक के एक स्टाफ ने भारत में 27 साल के एक शख्स को आत्महत्या करने से बचा लिया। आयरलैंड से दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई… एक के बाद एक धड़ाधड़ कॉल किए गए और फिर 7 घंटे के अंदर उस शख्स तक पुलिस पहुंच गई और उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया गया। इस मिशन में दिल्ली और मुंबई पुलिस के तीन DCP जुटे थे।

बता दें कि आयरलैंड में बैठे फेसबुक अधिकारियों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने फौरन दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। युवक की जानकारी दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करा दी गई। दिल्ली पुलिस युवक को ढूंढते हुए मंडावली स्थित घर पहुंची। वहां पता चला कि वह अपनी पत्नी का फेसबुक अकाउंट इस्तेमाल करता है और अभी मुंबई में है।

संजय राउत बोले- आखिर सुशांत सिंह राजपूत से क्यों अलग हुईं अंकिता लोखंडे?

दिल्ली पुलिस ने फौरन मुंबई पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस बगैर समय गंवाये युवक के पास पहुंच गई। समय रहते ही पुलिस उसे समझाने में कामयाब रही। युवक की काउंसलिंग भी कराई गई है। फेसबुक, दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के साझा प्रयासों के बाद युवक की जान बच गई। परिवार भी युवक की जान बचने के बाद बेहद खुश है।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के उपायुक्त डॉ. अनीश रॉय ने बताया शनिवार शाम करीब 7:51 बजे उन्हें आयरलैंड से फेसबुक अधिकारियों की कॉल मिली। महिला कॉलर ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का पता चला है। उसके फेकबुक अकाउंट की लोकेशन दिल्ली आ रही है। एक मोबाइल नंबर भी फेसबुक अधिकारी ने उपलब्ध कराया।

सचिन पायलट और समर्थित विधायक ने राहुल गांधी से मांगा मिलने का समय

फोन नंबर की लोकेशन पूर्वी दिल्ली के मंडावली की निकली। अनीश रॉय ने फौरन पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह से संपर्क किया। पते पर लोकल पुलिस को भेजा गया। घर पर एक महिला मिली। उसने बताया कि नंबर उसका ही है, वह ठीक है। फेसबुक अकाउंट उसका पति चलाता है।

दिन पहले वह उससे लड़ाई करने के बाद मुंबई चला गया था। महिला ने अपने पति का नंबर दिया, लेकिन वह उसका पता नहीं बता पाई। अनीश रॉय ने फौरन मुंबई साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त बाल सिंह राजपूत और डॉ. रश्मि से संपर्क किया। उससे फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उसने नंबर बंद कर दिया। फौरन एक टीम को भाईंदर, मुंबई उसके घर भेजा गया। युवक सकुशल मिल गया। उसने बताया कि वह होटल में कुक का काम करता है। जिंदगी से परेशान होकर वह यह कदम उठाना चाहता था। पुलिस ने उसे समझाया और उसकी काउंसलिंग कराई।

Tags: 24ghante online.comDelhi PoliceFACEBOOKFacebook staff saved livesmumbai policeSuicideआत्महत्याखुदकुशीदिल्ली पुलिसफेसबुकफेसबुक स्टाफ ने बचाई जानमुंबई पुलिस
Previous Post

कटरीना ने किया कोरोना काल में 100 बैकग्राउंड डांसर्स के एकाउंट्स में पैसे ट्रान्सफर

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कोरोना पॉज़िटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

08/10/2025
Paneer Butter Masala
Main Slider

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
Ganesh ji
Main Slider

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, टूट सकता है व्रत

08/10/2025
Ahoi Ashtami
Main Slider

अहोई अष्टमी कब है, जानें कब होगा व्रत का पारण

08/10/2025
Next Post
प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कोरोना पॉज़िटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

संसद का शीतकालीन सत्र winter session of Parliament

संसद का मॉनसून सत्र : लोकसभा स्पीकर सभी सांसदों का होगा कोरोना टेस्ट

28/08/2020
shivpal yadav

विश्वनाथ धाम पहुंचे शिवपाल यादव, सपरिवार बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

02/07/2022
makhana kheer

नवरात्रि पर मखाने से खीर के अलावा बनाएं ये 2 बेहतरीन डिश

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version