Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फेयर नेचर फाउंडेशन ने किया पीडी नगर के सम्यक पार्क में पौधरोपण

उन्नाव। गैर सरकारी संस्था फेयर नेचर फाउंडेशन ने जनपद के प्रियदर्शिनी नगर स्थित सम्यक पार्क में बुधवार यानि 6 अक्टूबर को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया।

संस्था के सदस्यों ने अव्यवस्थित पार्क को साफ सफाई कर व्यवस्थित किया। फाउंडेशन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस पौधरोपण अभियान को सफल बनाया।

स्थानीय निवासी दीपिका ने बताया कि इस समय देश और पूरे विश्व को एक स्वस्थ पर्यावरण की अत्यधिक जरूरत है। स्वस्थ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

युवाओं ने आसपास के लोगों को एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण का महत्व समझाया। 5 अक्टूबर को चलाया गया यह अभियान संस्था के अध्यक्ष मणि शंकर शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर पूरे विश्व भर में प्रकृति का जो हनन किया गया है उसको सुधारने में भारत अग्रणी भूमिका निभाने की प्रतिभा रखता है, बस इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए फेयर नेचर फाउंडेशन कार्य कर रहा है।

सिक्योरिटी गार्ड 800 परिवारों को सोसाइटी में कभी भी कर देता है बंद, जानें पूरा मामला

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारी संख्या में मौजूद सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान हर्षित, शुभम, आकाश, शिखर, अभिषेक, आर्यन, प्रशांत, देव, वेदांत, मिमोहा, जयश्री, वर्षा, अर्पित, सार्थक, दीपांकर, आयुष, सुयश, हरीश, अमन, दीपांशु और विपुल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version