Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष पद से हटाए गए फैसल

फैसल

फैसल

जम्मू। पूर्व नौकरशाह फैसल को पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। फिरोज पीरजादा को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। फिरोज वर्तमान में पार्टी उपाध्यक्ष थे। ऑनलाइन बैठक के माध्यम से जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) की राज्य कार्यकारी समिति ने आज राज्य में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की।

इसी बैठक में शाह फैसल द्वारा उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने के अनुरोध पर चर्चा की गई। शाह फैसल ने राज्य के कार्यकारी सदस्यों को सूचित किया था कि वह राजनीतिक गतिविधियों को जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं और संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं।

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया पर लगाया ‘फैसला’ करने का आरोप, नई याचिका दायर

उनके इस अनुरोध को ध्यान में रखते हुए उनको पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने शाह फैसल के अब तक के योगदान को सराहा और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में फिरोज पीरजादा को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं समिति ने अध्यक्ष जावेद मुस्तफा मीर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरने वाले पूर्व नौकरशाह फैसल ने रविवार को अपने ट्विटर परिचय में लिखे जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष के पदनाम को हटा दिया था। वहीं अब एक बार फिर उनके प्रशासनिक सेवा में लौटने के कयास लगाए जाने लगे हैं। शाह ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद इस पार्टी का गठन किया था।

वर्ष 2010 में शाह फैसल ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था। सिविस सर्विस ज्वाइन करने के बाद वर्ष 2019 में उन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरने का मन बनाया और जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट नाम से एक राजनीति तंजीम का गठन किया था।

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया पर लगाया ‘फैसला’ करने का आरोप, नई याचिका दायर

पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद 14 अगस्त 2019 को फैसल को दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेश जाते समय हिरासत में ले लिया गया था। वहां से श्रीनगर ला कर एमएलए हॉस्टल में रखा गया था। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को उन पर पीएसए की कार्रवाई की गई थी। वहीं 3 जून 2020 को उन्हें पीएसए से मुक्त कर दिया गया था।

Exit mobile version