Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, जारी हुआ गजट पत्र

Ayodhya Cantt

Ayodhya Cantt

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद कैंट स्टेशन को अब अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) के नाम से जाना जाएगा। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने कुछ दिन पहले इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज गजट जारी किया गया है।

गजट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 नवंबर 2018 को दो जिलों का नाम परिवर्तित कर चुकी है। फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या मंडल तो वहीं फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या जिला कर दिया गया है। क्योंकि फैजाबाद कैंट अयोध्या जिले के अंदर ही है। इसलिए फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) करने का फैसला किया गया है।

एक साल पहले बदला गया था नाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2021 में फैजाबाद रेलवे जंक्शन (Faizabad Railway Junction) का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (Ayodhta Cantt) करने का फैसला किया था।

स्मार्ट सिटी के साथ लोगों को भी बनना होगा स्मार्ट: सीएम योगी

बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने सीएम योगी को फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया था।

Exit mobile version