• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी अनामिका शुक्ला लखनऊ से गिरफ्तार, घोषित था इतना इनाम

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, रायबरेली, लखनऊ
0
Fake Anamika Shukla arrested

Fake Anamika Shukla arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अनामिका शुक्ला बनकर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। 16 महीनों तक पुलिस की पकड़ से दूर रही जालसाज के ऊपर 15 हज़ार का ईनाम भी था। पूरे प्रदेश मे चर्चित इस प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद कई ख़ुलासे होने की उम्मीद है।

गिरफ्तार कथित अनामिका शुक्ला का असली नाम मंजेश कुमारी है और वह कन्नौज जिले के रामपुर बेहटा की निवासिनी है। करीब छह महीने से वह लखनऊ के ठाकुरगंज के एक नर्सिंग होम में नौकरी कर रही थी। मंजेश ने गोंडा की अनामिका शुक्ला के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 2019 में बछरांवा के कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्ति पाई थी। 2020 में होली की छुट्टी पर वह घर चली गई और लम्बे समय तक वापस विद्यालय नहीं आई। विभाग में जब अधिकारियों ने जानकारी इकट्ठा की तो उसका फर्जीवाड़ा सामने आया। दीक्षा ऐप पर डेटा फीडिंग के दौरान इस पूरे जालसाजी की पुष्टि हो गई।

इसके बाद बीएसए के निर्देश पर जून 2020 को फर्जी अनामिका पर बछरांवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मंजेश ने अनामिका बनकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता भी खुलवा लिया और बगैर आधार लिंक कराये एक साल तक वेतन लेती रही। आधार को लेकर वह बैंक और विभागीय अधिकारियों को लागातार झांसे में लेती रही। इधर फर्जी अनामिका शुक्ला प्रकरण की प्रदेश के अन्य जनपदों से भी शिकायतें आनी शुरू हो गई। जिसके बाद यह मामला काफ़ी चर्चित हो गया। लम्बे समय तक पुलिस मंजेश उर्फ अनामिका को खोज रही थी और उसके ऊपर 15 हज़ार का ईनाम घोषित कर दिया गया। हालांकि इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है और आगे कई बड़े खुलासे की उम्मीद भी की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बछरांवा में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका को गिरफ़्तार किया गया है, जांच की जा रही है।

Tags: crime newsFake Anamika Shukla arrestedरायबरेली न्यूज
Previous Post

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की स्टेट लेवल इम्पावर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न

Next Post

STF के हत्थे चढ़े पांच तस्कर, इतने करोड़ का गांजा किया बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post

STF के हत्थे चढ़े पांच तस्कर, इतने करोड़ का गांजा किया बरामद

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

25 जुलाई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

25/07/2022
CM Dhami

सीएम धामी की अफसरों को सख्त हिदायत, बैठक में होमवर्क करके आये

24/10/2023
Pitra Dosha

घर में बार-बार होते हैं झगड़े, तो हो सकता है पितृदोष का संकेत

21/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version