• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के टार्गेट पर नकली दवा सिंडिकेट, जान से खिलवाड़ करने वालों की आई शामत

Writer D by Writer D
05/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Bulk Drug Park

Bulk Drug Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ड्रग माफिया (Drug Mafia) के खिलाफ लड़ाई में नकली दवा निर्माताओं (Fake Drug) और मिलावटखोरों पर भी सख्त हो गए हैं। सीएम योगी ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) को दवाओं और खाद्य पदार्थों के सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत जल्द हर साल 20 हजार सैंपल लिए जाएंगे। जबकि पांच साल पहले आठ हजार से भी कम नमूने लिए जाते थे।

सीएम योगी (CM Yogi)  के निर्देश पर प्रदेश में लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों की शामत आई है। एफएसडीए ने 24 से एक सितंबर तक चले ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान में 32 लाख से अधिक की नकली दवाएं (Fake Drug) सीज की हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार योगी सरकार (Yogi Government) के पहले और दूसरे कार्यकाल में एफएसडीए ने 83 करोड़ रुपए की नकली दवाएं (Fake Drug) सीज की गई हैं और सात हजार से अधिक दवा लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

जबकि 770 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एफएसडीए की अपर मुख्य सचिव अनिता सिंह ने बताया कि इस साल आठ मार्च से एक सितंबर तक 174 छापेमारी की गई है और करीब छह करोड़ रुपए की नकली दवाएं सीज की हैं। बिना लाइसेंस और नकली औषधि में 66 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

हर साल लिए जाएंगे 60 हजार खाद्य नमूने, दो जिलों के बीच चलेगी मोबाइल खाद्य लैब

सीएम योगी (CM Yogi) ने पिछले कार्यकाल में एफएसडीए (FSDA)  को प्रदेश में प्रयोगशालाओं की क्षमताओं को बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत मेरठ, वाराणसी और आगरा की प्रयोगशालाएं अपग्रेड हुई हैं। फिलहाल, प्रदेश के छह मंडलों मेरठ, आगरा, झांसी, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में एफएसडीए की लैब संचालित हैं।

UPSCR में होंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय कंपनी बनाएगी DPR

12 अन्य मंडलों में 934 करोड़ की लागत से एफएसडीए की प्रयोगशालाओं का निर्माण हो रहा है और अगले डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के दो जिलों के बीच एक सचल खाद्य प्रयोगशाला का संचालन भी किया जाएगा और हर साल 60 हजार खाद्य नमूने लिए जाएंगे।

एफएसडीए (FSDA) ने होम्योपैथिक दवा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

एफएसडीए (FSDA) ने अलीगढ़ में हाल ही में 30 अगस्त को बिना लाइसेंस संचालित एक होम्योपैथिक दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 25 लाख की पशुओं की दवा और फूड सप्लीमेंट बरामद किए गए थे। साथ ही दवाओं की जांच के लिए छह नमूने लिए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Tags: cm yogidrug mafiaFake drug syndivatefsdaLucknow Newsup news
Previous Post

UPSCR में होंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय कंपनी बनाएगी DPR

Next Post

दीपोत्सव पर 18 लाख से अधिक दीयों से रोशन होगी प्रभु श्रीराम की नगरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

निवेशकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: केशव प्रसाद मौर्य

24/03/2026
CM Yogi
Main Slider

निवेश मित्र-3 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री याेगी ने यूपी में काम कर रहीं कंपनियों को 2781 करोड़ की सब्सिडी हस्तांतरित की

24/03/2026
Anita
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से बदली तकदीर: अनीता संग 4400 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

24/03/2026
cabinet meeting
उत्तर प्रदेश

Cabinet Decision : लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान

23/03/2026
Next Post
Deepotsav

दीपोत्सव पर 18 लाख से अधिक दीयों से रोशन होगी प्रभु श्रीराम की नगरी

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

सज गया राम दरबार, दूसरी प्राण प्रतिष्ठा की शुरू हुई तैयारियां

03/06/2025
wall collapse

खेल रहे बच्चों पर गिरी दीवार, दो वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल

01/12/2020
भारत में धूम मचाने आ रही हैं Royal Enfield की 4 नई दमदार बाइक्स! फीचर्स और डिटेल्स लीक

धूम मचाने आ रही हैं Royal Enfield की नई दमदार बाइक्स! फीचर्स और डिटेल्स लीक

01/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version