Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन मनाई जाएगी फाल्गुन पूर्णिमा, इन मुहूर्त में करें दान

Chaitra Purnima

Chaitra Purnima

हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन माह होता है। इसके बाद चैत्र का महीना शुरू हो जाता है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (Falgun Purnima) तिथि पर भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व होता है।

मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) पर शुभ समय पर स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। आइए, जानते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) के किस शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करना चाहिए।

फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) स्नान और दान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) के दिन आप सुबह 4.45 बजे से शाम 05 बजकर 32 मिनट बजे तक स्नान और दान कर सकते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को चंद्रोदय 06 बजकर 44 मिनट पर होगा।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 25 मार्च को दोपहर 12.29 बजे समाप्त होगी। ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।

फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) पर करें इन चीजों का दान

सनातन धर्म में किसी खास दिन दान करने की परंपरा चली आ रही है। दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) के दिन श्रद्धापूर्वक लोगों को वस्त्र, दक्षिणा, भोजन और अनाज समेत कई चीजें दान कर सकते हैं।

इस खास अवसर पर सुबह स्नान करके पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को कन्याओं में बांट दें। ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Exit mobile version