• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोना की चमक हुई फीकी, चांदी भी फिसली

Writer D by Writer D
09/03/2023
in Business
0
gold

gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने (Gold) और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। आज की गिरावट के बाद सोना 55,121 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी (Silver) फिसल कर 61,497 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सोने का आखिरी बंद भाव 55,245 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

आज सोने (Gold) की कीमत में 124 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। सोने की अलग-अलग श्रेणी में आज 124 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 72 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई। इसी तरह चांदी में भी आज गिरावट का रुख दिखा। इस चमकीली धातु की कीमत में आज 386 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी यानी 24 कैरेट (999) सोने की औसत कीमत 124 रुपये की नरमी के साथ गिर कर 55,121 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने की कीमत भी 124 रुपये की कमजोरी के साथ 54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोने की कीमत में आज 113 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

इसके साथ ही 22 कैरेट सोना 50,491 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट (750) सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 93 रुपये लुढ़क कर 41,341 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई। 14 कैरेट (585) सोना आज 72 रुपये सस्ता होकर 32,246 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। सोने की तरह ही आज चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में चांदी (999) की कीमत में 386 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई। आज की नरमी के कारण इस चमकीली धातु की कीमत 61,497 रुपये प्रति किलोग्राम (अस्थाई) के स्तर पर आ गई।

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, CBI के बाद अब ED ने किया गिरफ्तार

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक हालात की वजह से फिलहाल कुछ दिनों तक सर्राफा बाजार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रही सकती है। ग्लोबल इकोनॉमी में जारी उथल पुथल और डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती का असर इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट पर भी पड़ा है, जिससे भारतीय सर्राफा बाजार भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि जानकारों को उम्मीद है कि उथल-पुथल की स्थिति जल्द ही खत्म हो जानी चाहिए, जिसके बाद बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल बनना शुरू हो जाएगा।

Tags: Business NewsBusiness news in hindigold ratesilver rate
Previous Post

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, CBI के बाद अब ED ने किया गिरफ्तार

Next Post

IIT Kanpur से अब घर बैठे करें कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कोर्स, ऐसे लें एडमिशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post
IIT Kanpur launches online construction engineering course

IIT Kanpur से अब घर बैठे करें कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कोर्स, ऐसे लें एडमिशन

यह भी पढ़ें

अखिलेश जी आपको न कोरोना का टीका पसंद, न माथे पर टीका : केशव मौर्य

29/01/2022
Arrested

लाखों के अवैध गांजे सहित दो तस्कर व दो खरीददार गिरफ्तार

06/09/2022

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल का खुलासा: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया केस

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version