Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रसिद्ध बेसिलियोस मार्थोमा पॉलोस का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

Priest Basilios Marthoma Paulos

Priest Basilios Marthoma Paulos

कैथोलिक और मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के प्रमुख पादरी बेसिलियोस मार्थोमा पॉलोस द्वितीय का सोमवार को परुमला सेंट ग्रेगोरियस अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। श्री मार्थोमा का डेढ़ वर्ष से कैंसर का इलाज चल रहा था।

वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। आज तड़के करीब 0235 बजे उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए परुमला चर्च और बाद में मंगलवार को कोट्टायम देवलोकम कैथोलिक ले जाया जाएगा। उनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नई जनसंख्या नीति का महंत नरेंद्र गिरि ने किया स्वागत, मुस्लिमों से की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पादरी बेसीलियोस मार्थोमा पॉलोस के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पादरी बेसीलियोस मार्थोमा पॉलोस द्वितीय के निधन से दुख हुआ। वह अपने पीछे सेवा भाव और करुणा की समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्यों के साथ है। ओम शांति।”

Exit mobile version