Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मशहूर कार मॉडिफायर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार, लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त

twinkle khanna

twinkle khanna

मुंबई: दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दिलीप छाबरिया की गिरफ्तारी जालसाजी और धोखाधड़ी केस में हुई है। इसी मामले के संबंध में छाबरिया के अलावा कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने की राह पर – प्रधानमंत्री मोदी

क्राइम ब्रांच की CIU यूनिट ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है। छाबड़िया की महंगी लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त की गई है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद छाबड़िया को मुंबई पुलिस मुख्यालय में रखा गया है। छाबड़िया के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (B) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार ने इस अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। बता दें कि दिलीप छाबड़िया ने डीसी अवंती का डिजाइन और मैनुफैक्चरिंग भी किया। डीसी अवंती को भारत की पहली स्पोर्ट्स कार का दर्जा मिला है।

Exit mobile version