Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जल्द ही ला रहें हैं अपना नया शो

Sunil Grover

Sunil Grover

टीवी के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जल्द ही एक नया शो लेकर आ रहे हैं। शो की स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर होगी। लेकिन इस बार पूरी तरह से अलग शो होगा। इसमें सुनील अन्य कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते दिखेंगे। टीवी की दुनिया में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक नई पहचान स्थापित की है।

मालदीव से वापस लौटे दिशा और टाइगर, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में इसकी क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस क्लिप को उनके फैन्स लगातार शेयर कर रहे हैं। इसमें सुनील बिल्कुल अलग दिख रहे हैं और उनकी एक्टिंग का जलवा तो इसमें भी कायम है। शो में देखा जा सकता है कि वह अन्य कंटेस्टेंट को हंसाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

गुरमीत चौधरी बोले मरीजों के लिए 1000 बेड वाला खोलेंगे अस्पताल 

सुनील ने बताया, ‘ऐसे कठिन वक्त में पॉजिटिव रहना और यह सुनिश्चित करना कि आपके आसपास हर कोई पॉजिटिविटी से भरपूर है यह बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में कॉमेडी शो से बेहतर क्या हो सकता है जिसमें हमारे दर्शकों को हंसी से लोटपोट होने का मौका मिलेगा। हमारा एकमात्र इरादा सभी को हंसाना है और मुझे खुशी है कि मैं इस शो में रहकर यह कर सकता हूँ।

 

Exit mobile version