• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली का निधन

Writer D by Writer D
25/01/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Mark Tully

Mark Tully

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली (Mark Tully) का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में दिल्ली में आखिरी सांस ली।कई पुरस्कारों से सम्मानित मार्क टली कुछ समय से बीमार थे और पिछले करीब एक हफ्ते से साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। भारत पर उन्होंने कई किताबें लिखी थीं। मार्क टली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कलकत्ता में हुआ था। टली 22 साल तक BBC के नई दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख रहे।

प्रख्यात लेखक होने के साथ-साथ, टली (Mark Tully) बीबीसी रेडियो-4 के कार्यक्रम ‘समथिंग अंडरस्टूड’ के प्रस्तोता भी थे। मार्क टली को 2002 में ब्रिटेन में ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया। टली ने भारत पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं।

मार्क टली (Mark Tully) एक ऐसे निडर पत्रकार थे, जिन्होंने दशकों तक भारत की बड़ी घटनाओं को दुनिया के सामने रखा। 1975-77 के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ इतनी बेबाकी से रिपोर्टिंग की कि उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया था।

बड़ी घटनाओं का किया कवरेज

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई को उन्होंने कवर किया। 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई सैन्य कार्रवाई की रिपोर्टिंग करने वाले वे दुनिया के गिने-चुने पत्रकारों में शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या, उसके बाद हुए सिख विरोधी दंगे और भोपाल गैस त्रासदी (1984) के पीड़ितों का दर्द पूरी दुनिया तक पहुंचाया।

मार्क टली (Mark Tully) 1991 में राजीव गांधी की हत्या और 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय भी वे मौके पर मौजूद थे और वहां के हालात की जानकारी दे रहे थे। मार्क टली (Mark Tully) को उनकी निष्पक्ष और साहसी पत्रकारिता के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

Tags: international News
Previous Post

युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं नितिन नबीनः मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने किए बांके बिहारी के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
Ayodhya
Main Slider

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

28/03/2026
Next Post
CM Yogi and Nitin Nabin visited Banke Bihari temple.

मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने किए बांके बिहारी के दर्शन

यह भी पढ़ें

Ken-Betwa River Link Project

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना

23/03/2021
Transfer

यूपी में 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 10 जिलों के बदले गए DM

18/09/2022
Deadly attack on daughter-in-law of former SP MLA

सपा के पूर्व विधायक की बहू पर जानलेवा हमला, युवती बोली- तुम्हारा पति सिर्फ मेरा है..

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version