Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुजरात के मशहूर संगीतकार व पूर्व बीजेपी सांसद का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

पूर्व बीजेपी सांसद का निधन Former BJP MP died

पूर्व बीजेपी सांसद का निधन

नई दिल्ली। गुजरात के पाटन लोकसभा सीट से पूर्व बीजेपी सांसद और म्यूजिसियन महेश कनोडिया का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कनोडिया के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। महेश कनोडिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुजरात के पाटन निर्वाचन क्षेत्र का उन्होंने कई बार प्रतिनिधित्व किया और वह बीजेपी के सदस्य थे।

कनोडिया के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि महेश कनोडिया जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभासंपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे। हितु कनोडिया जी से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।’

महेश कनोडिया की खासियत यह थी कि वह 32 गायकों की आवाज में गाना गा सकते थे, जिसमें महिला गायिकाएं भी शामिल हैं।

Exit mobile version