Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहीं रहे Agni मिसाइल के जनक डॉ. राम नारायण अग्रवाल

Dr. Ram Narayan Agarwal

Dr. Ram Narayan Agarwal

Agni मिसाइल के जनक और देश के मशहूर साइंटिस्ट डॉ. राम नारायण अग्रवाल (Dr. Ram Narayan Agarwal) नहीं रहे। 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद में आखिरी सांस ली। डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक वो अग्नि मिसाइल के पहले प्रोग्राम डायरेक्टर थे। उन्हें लोग प्यार से ‘अग्नि अग्रवाल’ और ‘अग्नि मैन’ भी बुलाते थे।

डॉ. अग्रवाल (Dr. Ram Narayan Agarwal)  ASL के डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने अग्नि मिसाइल प्रोग्राम को दो दशकों तक सफलतापूर्वक चलाया। उन्होंने मिसाइल की वॉरहेड की री-एंट्री, कंपोजिट हीट शील्ड, बोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम, गाइडेंस और कंट्रोल आदि पर खुद काम किया था।

इस समय पूरा डीआरडीओ डॉ. अग्रवाल (Dr. Ram Narayan Agarwal)  के निधन से शोकाकुल है। पूर्व डीआरडीओ चीफ और मिसाइल साइंटिस्ट डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने कहा कि भारत ने एक लीजेंड खो दिया। उन्होंने लॉन्ग रेंज की मिसाइलों को विकसित करने और उनकी लॉन्च फैसिलिटी बनाने में बहुत मदद की थी।

भारत की अग्नि (Agni) मिसाइलें-

Agni-1- यह देश की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसकी रेंज 900 से 1200 किलोमीटर है। इसमें पारंपरिक और परमाणु हथियार लगा सकते हैं। यह 2002 से देश की सुरक्षा में तैनात है। भविष्य में अग्नि-प्राइम इस मिसाइल की जगह लेगी।

Agni-2- यह भी सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। जिसकी रेंज 2000 से 3500 किलोमीटर है। यह भी पारंपरिक या परमाणु हथियार लेकर टारगेट पर हमला कर सकती है। यह 2010 से देश की रक्षा कर रही है।

Agni-3- इस मिसाइल की रेंज 3 से 5 हजार किलोमीटर है। यानी हथियार का वजन कम या ज्यादा करके रेंज को बढ़ाया या कम किया जा सकता है। इस रेंज से चीन का बहुत बड़ा हिस्सा, पूरा पाकिस्तान, पूरा अफगानिस्तान, हॉर्न ऑफ अफ्रीका, अरब देश, इंडोनेशिया, म्यांमार जैसे कई देश इसकी जद में हैं। इसकी गति 18,522 किलोमीटर प्रतिघंटा।

आजादी के जश्न में डूबा Google, 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बनाया खास Doodle

Agni-4- इसका वजन 17 हजार kg है। इसमें तीन तरह के हथियार ले जाए जा सकते हैं। जिनमें- पारंपरिक, थर्मोबेरिक और स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन शामिल हैं। इसकी रेंज 3500 से 4000 km है। यह अधिकतम 900 किलोमीटर की ऊंचाई तक सीधी उड़ान भर सकती है।

Exit mobile version