Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब की फेमस यूट्यूबर कनाडा में हत्या, घर में घुसकर मौत के घाट उतारा

Nancy Grewal

Nancy Grewal

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की यूट्यूबर और इनफ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल (Nancy Grewal) की हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने घर में घुसकर चाकू घोंपकर नैन्सी को मौत के घाट उतारा है। नैन्सी ग्रेवाल पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थी। कट्टरपंथियों पर इस हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिकए 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और लहूलुहान छोड़कर भाग गया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल (Nancy Grewal) को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई।

बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं। वो अपने वीडियोज में खालिस्तानी गतिविधियों की आलोचना करती थीं।

बता दें कि नैन्सी ने भारत और कनाडा के बीच बढ़ते स्ट्रेस पर कई बातें बोलीं और खालिस्तानी की सोच की कड़ी निंदा भी की थी। इससे अलग इन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। इतनी ही नहीं इन्होंने इंसाफ की लड़ाई भी लड़ी। जून 2025 में जब बठिंडा की इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी, जिन्हें कमल कौर भाभी के नाम से भी जानते थे। उनकी भी अचानक मौत हुई थी। तब नैन्सी ने उनके लिए न्याय की भी मांग की थी।

नैन्सी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी। इसमें वह किसी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति के बयान का समर्थन करती है। वह अकाल तख्त जत्थेदार को चेतावनी देती हुई नजर आ रही थी कि जब अवाम इकट्ठा हो गई और सच्चे सिख साथ हो गए तो उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा अकाल तख्त जत्थेदार के कपड़ों को लेकर भी कई किस्म की विवादित बातें कहीं थीं। यह वीडियो उसके कत्ल वाले दिन यानी 3 फरवरी से 6 दिन पहले का है।

Exit mobile version