Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फैन ने किया तारा सुतारिया को शादी के लिए प्रपोज

tara sutaria

तारा सुतारिया

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू किया है। एक साल में ही उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी है। एक के बाद एक वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप हुए हैं। तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। ऐसे में एक यूजर ने पोस्ट पर कॉमेंट कर उनसे पूछा, “तो हम शादी कब कर रहे हैं?”

इसपर तारा सुतारिया ने कॉमेंट किया, “पहले मैं आपसे मिलना चाहूंगी। तब तक लिखते रहिए मुझे। जब यह वायरस खत्म हो जाएगा और यह खतरनाक समय निकल जाएगा, तब हम मिलेंगे। क्या पता, आपके साथ ही मैं आगे बढूं।”

एक्स वाइफ मोना कपूर को श्रीदेवी के बारे में बताने से खुद को रोक नहीं पाए थे बोनी कपूर

अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ (RX 100 की रीमेक) में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा तारा सुतारिया, मोहित सुरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में अर्जुन कपूर संग दिखाई देंगी। साथ ही टाइगर श्रॉफ संग फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में भी तारा सुतारिया नजर आएंगी। ऑनस्क्रीन कई एक्टर्स संग तारा अब रोमांस करती नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version