Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मलाइका पर भड़के फैंस, जाने क्या है वजह

Malaika Arora

Malaika Arora

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इंस्टाग्राम (instagram) पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें या वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक ताजा तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं  जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की इस फोटो को देखकर ट्रोल्स (trolls) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को उनकी इस तस्वीर के लिए जमकर ट्रोल (troll) किया जा रहा है। कुछ फैंस ने हालांकि मलाइका को डिफेंड करने की भी कोशिश की है।

आज है मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बाते

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस फोटो को अपने बेडरूम में क्लिक करवाया है। उनके पास ही उनका पर्स रखा नजर आ रहा है और खुले बालों में मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora)  हील्स पहनती दिखाई पड़ रही हैं। हालांकि उनकी नेट वाली इस ग्रीन ड्रेस में उनकी थाई काफी ज्यादा रिवील हो गई है और इसी वजह से ट्रोल्स ने मलाइका अरोड़ा की इस फोटो पर सवाल उठा दिए हैं।

मुंबई की सड़कों पर बेटे के साथ दिखीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

फोटो को शेयर किए जाने के बाद कुछ ही मिनटों में इस पर लाखों लाइक्स आ गए हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी इस फोटो को लाइक किया है। एक ट्रोल ने कमेंट सेक्शन में लिखा- नेट थोड़ा और होता तो…. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ये क्या दिखा रही हैं आप। एक ट्रोल ने कमेंट किया, ‘कमाल कर दिया आंटी’।

करीना के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने खोला अपना बेडरूम सीक्रेट्स

बता दें कि वर्क फ्रंट के अलावा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले काफी वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, माना जा रहा है कि इसी साल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Exit mobile version