Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टीवी एक्ट्रेस के इन लुक को देख फैंस हो गए नाराज

bold tv actress

bold tv actress

लाइफस्टाइल डेस्क। काफी समय बाद मुंबई में अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। जिसमें टीवी जगत के कई छोटे-बड़े सितारों ने शिरकत की। रेड कार्पेट पर पहुंचे इन सितारों में किसी का लुक तो इंप्रेसिव था। वहीं कुछ के लुक्स ने फैंस को नाराज कर दिया। खासतौर पर हसीनाओं के फैशन सेंस को देख लोगों ने यहीं कहा कि जरूरत से ज्यादा स्टाइलिश बनना पड़ गया इन पर भारी। तो चलिए देखें वो कौन सी हसीनाएं हैं जिनके लंबे समय बाद रेड कार्पेट लुक नहीं लगे किसी को इंप्रेसिव।

इंस्टाग्राम पर एक्टिव इस एक्ट्रेस की स्टाइलिश तस्वीरें फैंस का दिल चुरा लेती हैं। लेकिन जब ये अदाकारा रेड कार्पेट पर पहुंची तो उनकी ड्रेस किसी को भी नही भाई। पूजा ने अवॉर्ड शो के लिए नीले रंग की ड्रेस चुनी थी। जो आगे से प्लीटेड स्कर्ट और पीछे से लंबी ट्रेल के साथ थी। वहीं इसकी हॉल्टर नेक और क्रिसक्रॉस डिजाइन के साथ ट्यूब टॉप जोड़ा गया था। वहीं पूजा ने इस नीले रंग की ड्रेस को सफेद हाई हील्स के साथ मैच किया था। जो पूजा पर जरा भी नहीं जंच रहा था।

कुमकुमा भाग्य की प्रज्ञा अवॉर्ड शो के लिए काफी बोल्ड लुक में पहुंची थीं। सृति ने स्लिम फिगर के लिए नीले रंग का शिमरी एंड शियर ऑफ शोल्डर गाउन चुना था। जिसकी बॉडीकॉन स्टाइल और फ्रिल हेमलाइन इसे मर्मेड लुक दे रही थी। स्मृति का ये लुक उन पर काफी खूबसूरत लग रहा था।

अपने फैशन सेंस के फैंस का दिल चुराने वाली अंकिता का लुक इस बार कुछ खास इंप्रेसिव नहीं लगा। काले रंग का प्लीटेड डिजाइन ऑफ शोल्डर गाउन पहनने के बाद भी उनके मेकअप ने सारा लुक बिगाड़ दिया था। अंकिता लाल रंग के स्टड के साथ मैचिंग रेड लिपस्टिक लगाए थीं। जो कि उनके खूबसूरत लुक को बिगाड़ने का काम कर रहा था।

Exit mobile version