Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर फरदीन खान ने अब तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात

fardeen khan

fardeen khan

मुंबई। करीब एक दशक के बाद अभिनेता फरदीन खान अभिनय की दुनिया में वापसी की तैयारी में हैं। हाल ही में आई तस्वीरों में वह कास्टिंग डायरेक्टर के दफ़तर के बाहर नजर आए थे। यह मेरे इस पेशे का हिस्सा है। आप हमेशा यही चाहते हैं कि आप अच्छे लगें। सोशल मीडिया अक्सर हमारे पेशे से जुड़े लोगों पर यह दबाव डालता आया है कि वो अच्छे दिखे। हां मानता हूं कि अच्छा लगना चाहिए, लेकिन किसी और के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए, अपनी सेहत के लिए।

विशेषज्ञों ने किया दावा, टीका लगवाने के बाद अगर पी शराब तो बेअसर होगा टीका

लंदन में रह रहे फरदीन पिछले एक महीने से मुंबई में हैं। उनका कहना है कि वह कभी मुंबई छोड़कर गए ही नहीं थे। उनका मुंबई आना-जाना लगा रहा। उनका पूरा परिवार लंदन से मुंबई इसी साल शिफ्ट होने वाला था, लेकिन महामारी के चलते ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा अच्छा दिखने में भी कोई बुराई नहीं है, क्योंकि वह हमारे पेशे की डिमांड है।

आंदोलन में वामपंथियों की घुसपैठ, केंद्र पर भड़के सुखबीर सिंह बादल

सेट पर होना, एक कहानी का हिस्सा बनना, लोगों के साथ सेट पर बातें करना इन सबको पिछले दस वर्षों में काफी मिस किया, लेकिन पिछले दो वर्षों में कुछ ज्यादा ही याद आई। वापसी का बेसब्री से इंतजार है। 26 फिल्में करने के बाद वह आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। अब उसका हिस्सा न रहने पर लगता है कि आपकी जिंदगी से कुछ गायब है।

Exit mobile version