उत्तर प्रदेश के बागपत में कर्ज से परेशान एक किसान के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतक अनिल शहर कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव का रहने वाला था। वह खेती के सहारे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिजनों व ग्रामीणों की माने तो किसान ने कर्ज से परेशान होकर ही आत्महत्या की है।
बताया गया कि मृतक किसान ने बैंक और सोसाइटी से कर्ज ले रखा था, जिसे वो चुका पाने में असमर्थ हो रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि फरवरी माह में उसे अपनी बेटी की शादी करनी थी।
इसके लिए उसके पास पैसा नहीं था। इससे परेशान होकर किसान अनिल ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।