Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धान मशीन के पट्टे में फंस कर किसान की मौत

Dead Bodies

Dead Bodies

उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में धान कुटाई के दौरान एक किसान की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मजरा ऊसरा गांव में निवासी रामा पटेल (45) मंगलवार को अपने घर के पास ट्रैक्टर से धान कुटाई करवा रहा था कि इस दौरान उसका हाथ धान मशीन के पट्टे में फंस गया और कट कर अलग हो गया।

घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज किसान की मृत्यु हो गई।

Exit mobile version