Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत बंद के दौरान सिंधु बार्डर पर किसान की मौत, हार्ट अटैक का अंदेशा

bharat band

bharat band

कृषि कानून के विरोध में भारत बंद आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई।

फिलहाल मौत की असल वजह का पोस्टमार्टम में पता चलेगा। बता दें कि किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों को इस भारत बंद में विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है।

भारत बंद पर संयुक्त किसान मोर्चा ने दोपहर में ताजा बयान भी जारी किया। इसमें दावा किया गया कि भारत बंद को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, केरल, बिहार में पूरी तरह से शटडाउन है। इसमें सभी प्रकार के संस्थान, मार्केट और ट्रांसपोर्ट बंद है। SKM ने आगे दावा किया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी उनके भारत बंद को समर्थन मिल रहा है।

ईडी टीम ने मनी लांड्रिंग केस में आजम खां से पूछताछ की

भारत बंद का असर राजधानी दिल्ली और आसपास की सीमाओं पर ज्यादा दिख रहा है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम बॉर्ड और DND पर बहुत भयंकर जाम लगा लग गया था। जाम पर DCP साउथ वेस्ट दिल्ली इंगित प्रताप सिंह का बयान आया था कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है इसलिए रजोकरी बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए थे जिसके चलते वहां जाम हो गया था। अब वहां स्थिति सामान्य है। पुलिस को इनपुट मिले थे कि किसान दिल्ली में प्रवेश की कोशिशें कर सकते हैं, जिसको देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

दिल्ली की सीमाओं के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब में भी भारत बंद का असर दिख रहा है। हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं। जिससे रेलवे सेवा ठप हो गई है।

Exit mobile version