Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर के लिए रवाना, किसानों को संयम रखने को कहा

rakesh tikait

rakesh tikait

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पहले लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों ने बड़ा बवाल कर दिया। इस बवाल में तीन किसानों के मरने की भी खबर है।

इस घटना के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर गाड़ियों से हमला किया गया है। इसमें कई लोगों की जानें गई है। वह लखीमपुर के लिए रवाना हो गये हैं, जो भी जानकारी होगी उसे अपडेट कराया जायेगा। राकेश टिकैत रात्रि तक पहुंच जायेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि जनपद के तिकुनिया में जहां किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। उन पर गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ियों से उन्हें रौंदा। इसमें कई किसानों की जान चली गई है, कई घायल हुए हैं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों पर चढ़ाई गाड़ी, पांच की मौत, हिंसा भड़की

उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में इस तानाशाह सरकार में सबसे बड़ा प्रमाण है कि जो लोकतांत्रिक तरीके से किसी को आंदोलन करने का भी अधिकार नहीं है।

बाजवा ने कहा कि सभी किसानों से कहना चाहता हूं कि अपने-अपनी क्षेत्रों में अलर्ट रहे। अपना संयम बनाये रखे। संयम बनाकर करके ही आगे की लड़ाई लड़ी जा सकती हैं। किसान मोर्चा के फोन के अनुसार आगे की गतिविधियां रहेंगी।

Exit mobile version