• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाजार में किसान को न लाभकारी मूल्य मिला न ही आय दोगुनी हुई : अखिलेश

Writer D by Writer D
28/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि फेंकू सरकार की पहचान रखने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अब बेंचू सरकार हो गयी है।

बीकेटी इंटर कालेज में सपा नेता एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि यह सरकार रेल बेच रही है, पटरी और स्टेशन बेच रही है। सड़कें, एयरपोर्ट और रेल बेंच रही है। वह सब कुछ बेचने पर उतारू है। भाजपा सब बेच कर कुछ उद्योगपतियों को सौंप रही है। भाजपा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आम जनता को धोखा दे रही है।

कोरोना काल में ऐसा लॉक डाउन किया कि लोग बर्बाद हो गये। लोगों की नौकरी, रोजगार, व्यापार खत्म हो गया। बेरोजगारी बढ़ गयी। लाकडाउन के समय जनता को अनाथ छोड़ दिया गया। कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गयी। मरीजों को अस्पतालों में बेड, दवा और इलाज नहीं मिला। आक्सीजन के लिए भटकना पड़ा। विषेशज्ञों की चेतावनी के बाद भी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी।

श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार मिटा नहीं, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। किसान की वजह से अर्थव्यवस्था सम्भाली है। दो साल में शिक्षा व्यवस्था चौपट हुई है। आनलाइन पढ़ाई पटरी पर नहीं है। समाजवादी सरकार होती तो हर घर में लैपटाप पहुंचता। अभी भाजपा सरकार ने स्मार्ट फोन देने की घोषणा की वह तो पहले से बहुतों के पास है। अब समय कहां बचा है जो वे वादा निभा पाएंगे।

उन्होने कहा कि लखनऊ में आउटर रिंग रोड अभी तक नहीं बन पाया। मेट्रो जहां तक चली थी, उसके आगे नहीं बढ़ी। सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 323 किलोमीटर 22 महीने में बन गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अभी तक पूरी नहीं हुई। तीन काले कृषि कानूनों से न खेती बचेगी न जमीन। बाजार में किसान को न लाभकारी मूल्य मिला न ही आय दोगुनी हुई। घर के चूल्हें बुझ गए हैं। उज्ज्वला का सिलेंडर महंगा हो गया है। सरसों का तेल महंगा हुआ है तो पकौड़े कैसे तलेंगे।

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावों की शुरूआत हो चुकी है। समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि सब मिलकर सोती हुई भाजपा सरकार को हटाएं। बिहार-बंगाल से ज्यादा उत्तर प्रदेश के चुनाव खतरनाक होंगे। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना है। समाजवादी सरकार बनेगी तभी गरीबों, किसानों, नौजवानों का कल्याण होगा। मुख्यमंत्री ने रंग और नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकार समाजवादियों की साइकिल का मुकाबला नहीं कर सकती है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

उच्चतम न्यायालय ने कहा- किसी व्यक्ति को देश में कहीं भी रहने, घूमने का अधिकार

Next Post

जन्माष्टमी पर मथुरा आएंगे योगी, प्रदेश के कल्याण के लिए ठाकुरजी से लेंगे आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post

जन्माष्टमी पर मथुरा आएंगे योगी, प्रदेश के कल्याण के लिए ठाकुरजी से लेंगे आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Terrorists

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मुठभेड़ ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

11/11/2022
fire in baby care center

दिल्ली में बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 7 नवजातों की मौत

26/05/2024
UPPSC PCS Pre

UPPSC में आरओ एआरओ के 328 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version