• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फार्मर रजिस्ट्री में बस्ती, गाजियाबाद और रामपुर पहले तीन स्थानों पर

Writer D by Writer D
15/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Farmer Registry

Farmer Registry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) (Farmer Registry) को लेकर बड़ा अभियान जारी है। प्रदेश में कुल 2,88,70,495 किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक 60 प्रतिशत से अधिक 1,75,30,760 करोड़ किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। इसमें बस्ती जिला सबसे आगे है, जहां 81.49 प्रतिशत रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद गाजियाबाद (80.34), रामपुर (80.32), सीतापुर (79.73), फिरोजाबाद (79.59), प्रतापगढ़ (75.65), बिजनौर (74.98), जौनपुर (72.84), पीलीभीत (72.04) तथा औरैया (71.45) टॉप-10 जनपद शामिल हैं। 

90 दिनों में शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) का लक्ष्य-

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आगामी 90 दिनों के भीतर प्रदेश भर में शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) का लक्ष्य रखा गया है। निर्देशों में कहा गया है कि पीएम किसान योजना के शत-प्रतिशत लाभार्थियों की फार्मर आईडी 15 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से बनवाई जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि फार्मर आईडी (Farmer ID) बनाने का कार्य और अधिक सघनता से किया जाए। इस कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाकर प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी (Farmer ID) होना अनिवार्य है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) की प्रगति पर प्रतिदिन समीक्षा भी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम किसान सम्मान योजना में सत्यापन अभियान को बड़ी सफलता-

दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश में चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। इसके तहत राज्य में कुल 2,48,30,499 पीएम किसान लाभार्थी सत्यापित किए जा चुके हैं। सत्यापन प्रक्रिया में अम्बेडकर नगर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, बागपत, महराजगंज, मिर्जापुर, हरदोई, अयोध्या, बलिया, भदोही, सिद्धार्थनगर सहित कई जिलों में जिला स्तरीय वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं।

इस अभियान से पात्र किसानों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने और अपात्र लाभार्थियों को योजना से बाहर करने में प्रशासन को सफलता मिली है।

Tags: farmer registry
Previous Post

PM सूर्य घर योजना में कानपुर की बड़ी उपलब्धि, सोलर रूफटॉप स्थापना में प्रदेश में तीसरा स्थान

Next Post

सनी देओल की दहाड़ से फिर थरर्या पाकिस्तान, ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
Next Post
Border 2

सनी देओल की दहाड़ से फिर थरर्या पाकिस्तान, ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी

यह भी पढ़ें

Suicide

सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में MBBS छात्र का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

22/08/2022
Imtiaz Jaleel

‘छोटे, हमसे मत उलझना अगर हममें से कोई भी नाराज हो गया तो…’, नितेश राणे पर AIMIM के पूर्व सांसद ने खोया आपा

24/09/2024
fire at container depot

कंटेनर डिपो में आग लगने से 14 की मौत, 450 लोग

05/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version