Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान की गोली मारकर हत्या

Shot

Shot

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत एक किसान की गोली (Shot) मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे फसल बटवारे का विवाद निकालकर सामने आ रहा है।

थाना एका क्षेत्र ताडे रामपुर निवासी तस्लीम उर्फ चीटा (30) पुत्र रियासत अली ने गांव के ही जितेंद्र उर्फ मोरेन्द्र का खेत बटाई पर लिया था। जिसमें उसने लहसुन की खेती की थी। इस बटाई की खेती में तस्लीम के साथ रामवीर और फूल सिंह भी शामिल थे। तस्लीम की पत्नी नाजिम ने बताया कि बीती रात जब उसके पति तस्लीम अपने हिस्से का लहसुन मोरेन्द्र से मांगाने उनके घर गए थे, जहां विवाद हो गया।

जिसके बाद उनके पति तस्लीम घर आ गए। पत्नी का आरोप है कि कुछ देर बाद यह लोग तस्लीम को घर से बात करने के लिए बुलाकर ले गए और फिर उनके साथ मारपीट करते हुए गोली मार दी। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में तस्लीम को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए।

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। इधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के साथ एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जसराना देवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

इस सम्बंध में एका थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version