Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान पूरी तरह से जानते है कि भाजपा सरकार ने उनके कुछ नहीं किया : लल्लू

ajay kumar lallu

ajay kumar lallu

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर राज्य के किसानों को उनकी आय दोगुनी करने और दो सप्ताह के भीतर गन्ने के मूल्य का भुगतान करने के झूठे वादे करके बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया।

गोला कस्बे में  किसान पंचायत  को संबोधित करते हुए लल्लू ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों के लिए लड़ने को प्रतिबद्ध है।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आय दोगुनी करने और गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान करने के झूठे वादों के साथ किसानों को गुमराह करके सत्ता में आई, लेकिन अब किसान पूरी तरह से जानते हैं कि इस सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया।

लल्लू ने कहा कि किसान मुद्रास्फीति, फसल की अपर्याप्त कीमतों और गन्ना बकाया के कारण वित्तीय संकट में हैं, लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें चंद पूंजीपतियों के हितों की सेवा करने में जुटी हैं।

केन्द्र द्वारा पिछले साल बनाए गए तीन कृषि कानूनों को किसानों के हितों पर हमला करार देते हुए लल्लू ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी लगातार इन किसान विरोधी कानूनों का विरोध करते रहे हैं।

Exit mobile version