Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुंडली बॉर्डर पर फंदे से लटकता मिला किसान का शव

Dead Body

Dead Body

सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर बुधवार को प्रदर्शन में शामिल एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक किसान का नाम गुरप्रीत सिंह बताया जा रहा है। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब के अमरोह तहसील के रुड़की गांव का रहने वाला था। वह यह बीकेयू सिद्धपुर से जुड़ा था। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि उसकी हत्या हुई या आत्महत्या हुई।

कुंडली थाने की पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

Exit mobile version