Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्धावस्था में पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के घिटौरा गांव में एक किसान की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। बुधवार को किसान का शव घर में ही पेड़ पर लटका मिला है। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।

घिटोरा गांव निवासी 45 वर्षीय बेगराज पुत्र चरण सिंह किसान थे। वे घर में अकेले सोते थे। बुधवार को बेगराज का शव पेड़ पर लटका पाया है। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक परिवार से उनकी रंजिश चल रही ​थी। पिछले दिनों भी आरोपित पक्ष ने जानलेवा हमला किया था। मामले में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। स्वजन ने आरोपित पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा है। हालांकि अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

Exit mobile version