Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान की बेटी ने बढ़ाया मान, कठिन परिश्रम से बनी सब इंस्पेक्टर

Richa

Richa

इच्छाशक्ति एवं मन में लगन हो, तो मंजिलें पाना आसान है। इस वाक्य को चरितार्थ किया है पश्चिम चम्पारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के सिगाङी पिपरिया पंचायत के सिगाङी गांव के किसान कामेश्वर सिंह व गृहिणी कबिता सिंह की पुत्री ॠचा कुमारी ने। ऋचा ने कठिन परिश्रम एवं मेहनत के बदौलत सब इन्स्पेक्टर में चयन होकर साबित कर दिया है, कि लङको से कम लङकिया नहीं है।

ॠचा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि मन में लगन हो, तो उज्जवल भविष्य व सुनहरे पल की सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेधावियों के लिए प्रतिभा मोहताज नहीं होती।  उन्होंने छात्र छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि आप लोग भी परिश्रम करें, तभी सफलता मिलेगी।

UP बोर्ड के छात्रों को प्रमोट करने के फार्मूले को CM योगी ने दी मंजूरी

परिणाम की जानकारी मिलते ही परिवार सहित गांव के लोगों में खुशी से चेहरा खिल उठा, आस पास के लोग बधाई देने के लिए पहुंचने लगे। ॠचा दो बहन एवं दो भाई है। इनके चयन पर समाजसेवी विनोद शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, भूषण प्रसाद श्रीवास्तव शिक्षक , विजय प्रसाद श्रीवास्तव, नारेन्द्र पाङेय समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

Exit mobile version