Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेत से संदिग्ध स्थितियों में किसान का शव बरामद

Dead Body

Dead body

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजबाद जिले के थाना नगला सिंधी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव (Dead Body) खेत से संदिग्ध स्थितियों में बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि थाना नगला सिंधी क्षेत्र के गांव गदलपुरा निवासी मानसिक (65) गुरुवार की रात में अपने खेत पर गया हुआ था। आज सुबह ग्रामीणों ने मानसिक को मृत देख परिजनों को जानकारी दी। मौके पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई।

मृतक किसान के मुंह से झाग निकल रहा था। संभवत किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका जतायी जा रही है।‌ पुलिस द्वारा मृतक के शव (Dead body) का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version