Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Electrocution

Two people died due to electrocution from high tension wire

आजमगढ़। तरवांथाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव के सिवान में टूटकर गिरे विद्युत तार में प्रवाहित करंट के चलते 37 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तरवांथाना क्षेत्र के कम्हरिया ग्राम निवासी स्व. अशोकसिंह के छह पुत्रों में दूसरे नंबर पर रहे 35 वर्षीय संदीप सिंह घर पर रह कर खेती-बाड़ी का कार्य संभालते थे। सोमवार की सुबह वह धान की फसल की रोपाई हेतु तैयार किए गए खेत को देखने गांव के सिवान में गए थे। रास्ते में टूटकर गिरे विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आजा ने से वह निर्जीव हो गए।

घटना के समय सिवान में कृषि कार्य कर रहे लोगों की नजर मूर्छित पड़े संदीप पर पड़ी और आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए शहर स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के 5 वर्षीय पुत्री अनन्या बताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके के लोग विद्युत विभाग की लापरवाही को मौत का कारण बता रहे हैं।

Exit mobile version