Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Road Accident

Road Accident

प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र में हर्षवर्धन चौराहे के समीप बुधवार दोपहर बाद वाहन की टक्कर से युवा किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी दीपक यादव 35 वर्ष पुत्र अमर सिंह यादव खेती करके दो बेटियों एवं दूसरी पत्नी सीमा का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से मोटर साइकिल से सराय इनायत गया। वहां से वापस लौटते समय वह किसी काम से शहर आ रहा था।

रास्ते में कीडगंज क्षेत्र में स्थित हर्षवर्धन चौराहे के समीप उसकी मोटर साइकिल में किसी वाहन टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची कीडगंज थाने की पुलिस उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी कुछ देरबाद मौत हो गई।

पुलिस ने उसके पास से मिली आईडी के आधार पर उसके परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस ने शव का पंचनामा करके विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version