Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम पुष्कर से किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस दौरान किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य कर रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

गीतकार प्रसून जोशी ने सीएम पुष्कर ने की शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। जन सुविधा के लिए कार्यों के सरलीकरण,समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 10 से 12 बजे तक जन समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जनपदों में तहसील दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। जितनी भी घोषणाएं की जा रही हैं, सभी पूरी की जाएंगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Exit mobile version