Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान पूरी तरह से भाजपा के साथ : डॉ. महेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में 350 सीटों पर जीत हासिल करके भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। किसान पूरी तरह से भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ की स्थिति को संभाल लिया।

प्रदेश के जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने रविवार को हस्तिनापुर खादर क्षेत्र का दौरा किया। स्थानीय विधायक व व राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के साथ खादर क्षेत्र के आयी गंगा नदी की बाढ़ से हुई त्रासदी का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने भीकुंड गांव के निकट टूटी एप्रोच रोड का जायजा लिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक ली।

मवाना में रविवार दोपहर बाद प्रेस वार्ता में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा नदी में आई बाढ़ से हस्तिनापुर खादर के 40 गांव प्रभावित हुए, लेकिन कोई फसल हानि व जनहानि नहीं हुई। प्रदेश सरकार खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा को 350 सीटें हासिल होगी। योगी सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसानों को इसका मुआवजा मिलेगा। गगा किनारे 28 करोड़ की लागत से बाढ़ निरोधक बनाए गए।

कांग्रेस ने 70 सालों में न कभी कुछ किया और न अब करेगी : सुरेश खन्ना

राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने इस मौके पर हस्तिनापुर में गंगा किनारे पक्के रास्तों और सड़कें बनाने की मांग रखी। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, इंदरपाल बजरंगी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version