• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा विकसित भारत का सारथी

किसानों ने की उत्तर प्रदेश फूड प्रसंस्करण-2023 की नीति की सराहना

Writer D by Writer D
14/11/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Farmers laud Uttar Pradesh Food Processing Policy 2023

Farmers laud Uttar Pradesh Food Processing Policy 2023

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 (Viksit UP Samarth UP@2047) के लिए शुक्रवार को उद्यान व गन्ना विभाग के स्टेक होल्डर्स की कार्यशाला हुई। जिसमें एक स्वर में किसानों (Farmers ) , वैज्ञानिकों ने कहा कि योगी सरकार के प्रयासों की बदौलत उत्तर प्रदेश विकसित भारत का सारथी बनेगा। यूपी को विकसित बनाने का संकल्प लेते हुए किसानों ने तय किया कि प्रदेश की समृद्धि में वे भी निरंतर अतुलनीय योगदान देंगे। किसानों ने योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हो रहे कार्यों की तारीफ की और कहा कि उत्तर प्रदेश विकसित भारत का पावर हाउस बनेगा। अन्य सरकारें पंचवर्षीय योजनाएं तैयार करती थीं, लेकिन डबल इंजन सरकार ने अल्पकालिक, मध्यमकालिक व दीर्घकालिक रणनीति बनाकर देश व प्रदेश को विकसित बनाने की रणनीति तैयार की है।

पहले बनती थीं पंचवर्षीय योजनाएं, पहली बार सरकार ने इतना बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया

गाजर की खेती करने वाले कर्नल सुभाष देशवाल (बुलंदशहर) ने 2047 तक भारत व प्रदेश को विकसित बनाने के लिए सरकार की सोच की सराहना की। बोले-अब तक पंचवर्षीय योजनाएं बनती थीं, लेकिन पहली बार केंद्र व प्रदेश सरकार ने 2047 तक की कार्ययोजना तैयार की। अल्पकालिक, मध्यमकालिक व दीर्घकालिक प्रगति को लेकर माइल स्टोन तय करने के साथ अब उस पर फोकस करते हुए कार्य किया जाए। यूपी की फूड प्रोसेसिंग 2023 की नीति सबसे अच्छी है। किसानों को इसका फायदा लेना चाहिए। सरकार की नीतियों को सहारा मिलता रहा तो पढ़े-लिखे बच्चे भी तेजी से खेती की तरफ आकर्षित होंगे।

सुगरकेन टास्कफोर्स के गठन की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर की सीनियर साइंटिस्ट डॉ. प्रियंका सिंह ने 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने खेती में भी एआई पर जोर दिया। साथ ही सुगरकेन टास्क फोर्स के गठन की आवश्यकता बताई। बोलीं कि गन्ना व रिसर्च को लेकर हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। गन्ने की खेती के लिए जो संस्तुतियां देते हैं, उसमें एआई की भी एंटीग्रेशन हो। एआई तकनीक से मिट्टी की संरचना में भी काफी सुधार कर सकते हैं। गन्ना की खेती में कई बार पानी, रासायनिक खाद जरूरत से अधिक उपयोग हो जाता है। ऐसी पॉलिसी लाएं, जिससे हर किसान के पास यह टेक्नोलॉजी मौजूद हो। इससे किसान की प्रोडक्टिविटी बढ़ जाएगी।

किसानों (Farmers ) को जागरूक करने की आवश्यकता है कि रासायनिक खाद के साथ आर्गेनिक व कार्बनिक खाद पर भी उनका जोर रहे। कैपेसिटी बिल्डिंग अत्यंत आवश्यक है। किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाता है। शोध के लिए इंस्टीट्यूट, किसान व चीनी मिलों के समन्वय से कार्य किया जाए। इससे अच्छा शोध निकलकर आएगा। विकसित यूपी बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

किसानों (Farmers ) के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही योगी सरकार

बहराइच के जरवल रोड के प्रगतिशील किसान उदित नारायण वर्मा गन्ना, गेहूं, धान की खेती करते हैं। वे कहते हैं कि बेहतर भविष्य के लिए सरकार वर्तमान को भी समृद्ध बना रही है। सरकार किसानों (Farmers ) को समय पर हर फसल के लिए खाद, बीज उपलब्ध करा रही है। सरकार अनुदान भी दे रही है। सरकार खेती के लिए जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है तो हमें भी खेती से फायदा मिल रहा है। सरकार के प्रयास और हमारी मेहनत से परिवार भी समृद्ध हो रहा है।

योगी सरकार की नीतियां खेती व किसानी को लेकर सबसे अच्छी

लखीमपुर खीरी के अलीनगर मोहम्मदी के प्रगतिशील किसान हिमांशु वर्मा ने कहा कि खेती, किसानी को लेकर योगी सरकार की नीतियां सबसे अच्छी हैं। खेतीबाड़ी के लिए हमें समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता है। समय-समय पर विभाग के मार्गदर्शन व योजनाओं पर सब्सिडी भी मिलती है। इससे हमें भी लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होता है। 2047 तक यूपी को विकसित बनाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू किया है। सरकार खेती के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

तेजस्वी फेल… RJD की हार पर तेज प्रताप ने कसा तंज

Next Post

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
Next Post
CM yogi

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

यह भी पढ़ें

AK Sharma

मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर बनेगा औद्योगिक पार्क

10/03/2023
Terrorist Nadeem

सहारनपुर से ATS ने आतंकी को किया गिरफ्तार, नुपुर शर्मा को मारने का मिला था टास्क

12/08/2022

यूपी के 15 जिले हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत हुई

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version