Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा मंत्री का किसानों ने किया विरोध, ट्रैक्टर से तोड़े बैरिकेड

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गु्स्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की बैठक के विरोध में किसानों ने हंगामा किया।

बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और पुलिस से विवाद करने लगे।

अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से, जगन्नाथ यात्रा में होंगे शामिल

बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रामविलास भवन में बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन किसानों ने बैठक को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ दिया।

Exit mobile version