Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसानों की ट्रैक्टर रैली आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एड्वाइजरी

Kisan tractor rally

Kisan tractor rally

तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते आज गुरुवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आम लोगों की आवाजाही बंद रहेगी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पर रूट डायवर्जन रहेगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से किसानों की ट्रैक्टर यात्रा दुहाई (गाजियाबाद) से डासना, बील अकबरपुर, सिरसा (ग्रेटर नोएडा) होते हुए पलवल (हरियाणा) जाएगी। इसके चलते दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक बील अकबरपुर और सिरसा कट से पलवल की तरफ वाहनों को एक्सप्रेसवे पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि इसी तरह शाम को किसानों की ट्रैक्टर यात्रा वापस लौटेगी। इसके चलते दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सिरसा और बील अकबरपुर कट से सोनीपत की तरफ जाने वाले वाहनों को एक्सप्रेस वे पर नहीं जाने दिया जाएगा।

बिकरू कांड: पुलिस की सफलता, विकास दुबे  का दाहिना हाथ अमर दुबे का चचेरा भाई गिरफ्तार

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में गाजीपुर बॉर्डर से पलवल तक किसानों की ट्रैक्टर यात्रा निकलेगी। यह मार्च भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में निकाला जाएगा। यह ट्रैक्टर यात्रा ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर दुहाई, डासना बील अकबरपुर, सिरसा होते हुए पलवल जाएगी और वहां से वापस आएगी।

इस दौरान बील अकबरपुर और सिरसा कट से पलवल की तरफ जाने वाले वाहन 12:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक पेरीफेरल रोड पर नहीं जा पाएंगे, इनको डाइवर्ट किया जाएगा।

इसी प्रकार सिरसा कट से तिलपता की ओर और बील अकबरपुर से सोनीपत की तरफ जाने वाले वाहन 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पेरीफेरल रोड पर नहीं जा पाएंगे। इन वाहनों को सिरसा कट से तिलपता की ओर और बीलअकबरपुर से दादरी की ओर आवश्यकतानुसार डाइवर्ट किया जाएगा।

Exit mobile version