Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फर्रुखाबाद : तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध किसान को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Road Accident

road accident

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में मऊदरवाजा क्षेत्र में आज सड़क पार कर रहे एक वृद्ध किसान की ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को मऊदरवाजा क्षेत्र में नेकपुर खुर्द निवासी 80 वर्षीय किसान सियाराम साईकिल से खेतों की ओर जा रहा था।

पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना…. गंगा दिवस पर कांग्रेस ने किया गंगा पूजन

उसी दौरान कायमगंज-फर्रूखाबाद मार्ग पार करते समय हथियापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायल किसान को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गयी।

Exit mobile version