Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैर इरादतन हत्या में वांछित पिता-पुत्र गिरफ्तार

arrested

arrested

जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत जोखापुर गांव में लगभग तीन माह पूर्व करंट प्रवाहित तार से किए गये खेत के घेराव की चपेट में आकर हुई गांव के ही युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित भूस्वामी पिता-पुत्र को शुक्रवार की भोर उनके घर से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे।

गांव निवासी 46 वर्षीय विनोद सिंह शाम को खेत की तरफ शौच के लिए गए थे। दूसरे दिन सुबह विद्युत प्रवाहित तार की बाड़ के नीचे उनका शव पाया गया था। उनके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने भूस्वामी रामदुलार पाल और उसके पुत्र अजय पाल पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी,लेकिन दोनों हाथ नहीं लग पा रहे थे।

इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज चोब सिह ने बताया कि उनकी सुरागरसी के लिए मुखबिर का सहारा लिया गया। सटीक सूचना पर शुक्रवार भोर में उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने हमराहियों संग दबिश देकर दोनों वांछितों को उनके घर में दबोच लिया।

Exit mobile version