Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ससुर की फरसे से गला काटकर की हत्या, कातिल दामाद गिरफ्तार

murder

murder

पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज दामाद ने अपने ससुर की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के भुसाया गाँव का है। उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय रामसिंह ने करीब 10 साल पहले अपनी बेटी की शादी संभल जिले के मुंडनपुर निवासी जमुना प्रसाद से की थी। उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले राम सिंह की बेटी अपने पति से नाराज होकर मायके आ गयी, जिसे सिंह ने अपने बेटे के पास पंजाब भेज दिया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जमुना प्रसाद अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा लेकिन पत्नी को वहां ना देख वह नाराज हो गया। इसे लेकर प्रसाद की अपने ससुर सिंह के साथ कहासुनी हो गयी और गुस्से में उसने फरसे से गला काट कर रामसिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया।

घटना का पता चलने पर रामसिंह के बेटों ने आरोपी जमुनाप्रसाद को उसके घर से पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version