Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सास ने खुद ही लिख दी बहू के साथ रेप की पटकथा, ससुर से करवाया घिनौना काम

rape

rape

गोरखपुर। एक सौतेली सास ने जाने-अनजाने अपनी बहू के साथ रेप (Rape) की पटकथा लिख दी। वह रोज दबाव बनाकर बहू को ससुर के पास भेजती थी। मौका पाकर ससुर ने बहू के साथ रेप कर दिया। ससुराल में चल रहे इस अनैतिक काम के खिलाफ पीड़िता थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने रेप केस दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने अपनी बहू से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। बहू का आरोप है कि सौतेली सास खुद ही ससुर के पास जबरन उसे भेजती थी। विरोध करने पर उसने धमकी भी देती थी।

मौका पाकर ससुर ने उसके साथ रेप कर दिया। इसके बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस ने आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मूल रूप से गोरखपुर के ही बेलघाट क्षेत्र का रहने वाला है। वह परिवार के साथ रामगढ़ताल इलाके में रहता है। बहू का आरोप है कि सास सौतेली है। आए दिन वह दबाव बनाकर ससुर के पास भेजती थी।

एक दिन मौका पाकर ससुर ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

Exit mobile version