Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेरठ की बेटी से अमेरिका में ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया

rape

rape

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की निवासी युवती से अमेरिका में उसके ससुर ने दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया। इसके बाद ससुरालियों ने मथुरा लाकर उसे छत से फेंक दिया। पीड़िता ने मेरठ के लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मेरठ निवासी सर्राफ ने अपनी बेटी की शादी 2011 में मथुरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की थी। 2013 से सर्राफ का दामाद अमेरिका की एक कंपनी में काम कर रहा है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी पत्नी पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता को भी अमेरिका ले गया। उसकी पत्नी ने मेरठ के लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति की गैर मौजूदगी में उसके ससुर ने 2019 में अमेरिका में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

वहां पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी। पुलिस के आने पर ससुर ने माफी मांग ली थी। पति ने उसका चार बार गर्भपात भी कराया। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल वाले उसे और बच्चों को लेकर मई 2022 में अमेरिका से मथुरा लौट आए।

इसके बाद ससुरालियों ने उसे छत से फेंक दिया। घायल अवस्था में मायके वाले उसे और दोनों बच्चों को मेरठ ले आए। पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसका पति अपने माता-पिता के साथ फिर से अमेरिका चला गया है। महिला की तहरीर पर लालकुर्ती थाने में ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, बाकी सदस्यों पर जानलेवा हमले और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया है।

इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि विवेचक द्वारा पीड़िता से सभी साक्ष्य लेकर आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी कराए जाएंगे। आरोपितों को वारंट पर भारत बुलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version