Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उद्योगपति ने अपनी 9 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, पत्नी से कही ये बात

rape

rape

रांची। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक उद्योगपति पिता ने 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape) किया। इतना नहीं घिनौनी हरकत को छिपाने के लिए उसने पत्नी पर दबाव भी बनाया और किसी को भी इस बारे में न बताने के लिए कहा। हालांकि, महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पिता फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि रायगढ़ में रहने वाले कारोबारी का पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा है। उससे तंग आकर महिला मायके में रह रही है। हालांकि, उसका पति बेटी से मिलने आता था। इसी दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने इस बारे में मां को बताया। जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने आनन-फानन अपने हैवान पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी साल 2014 में रायगढ़ में रहने वाले फैक्ट्री संचालक से हुई थी। शादी के बाद बेटी हुई लेकिन पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहे। पति बिना बात के उससे विवाद करता था। आए दिन प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर 3 महीने पहले 9 साल की बेटी को लेकर बिलासपुर में मायके में आकर रहने लगी।

बेटी से मिलने के बहाने आता था

महिला ने पुलिस को बताया कि बीते जुलाई महीने से बेटी पर उसकी नीयत खराब थी। उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की थी। विरोध करने पर मारपीट की थी। इसके बाद वो बिलासपुर आ गई तो पति बेटी से मिलने के बहाने आता था। यहां वह बेटी से अकेले मिलता था। इसी दौरान उसने दुष्कर्म किया।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। रायगढ़ में उसके घर पर दबिश भी दी गई है। पुलिस उसके ठिकानों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है।

Exit mobile version